Page 2 :
* लोकगीतों की रचना का विषय, , *« रचनाकार, , » गायन शैली, , « राग, , * सहायक वाद्य यंत्र, , * गायक समूह (गाने वाली जातियाँ), * लोकगीतों के साथ चलने वाले नृत्य, « लोकगीतों की भाषा, , « गायन के अवसर (जिन मौकों पर ये गाए जाते हैं।), « लोकगीतों के प्रकार ।, , « लोकगीतों की लोकप्रियता, , प्रश्न 2., , हमारे यहाँ स्त्रियों के खास गीत कौन-कौन से हैं?, , उत्तर, , हमारे देश में स्त्रियों के अपने गीत हैं, जो उनके कार्यों से जुड़े, हैं और जिन्हें वे ही गाती हैं। त्योहारों पर नदियों में नहाते, समय के, नहाने जाते हुए राह के, विवाह के, मटकोड़,, ज्यौनार के, संबंधियों के लिए प्रेमयुक्त गाली के, जन्म आदि, सभी अवसरों के अलग-अलग गीत हैं, जो स्त्रियाँ गाती हैं। |, , प्रश्न 3., , निबंध के आधार पर और अपने अनुभव के आधार पर (यदि, तुम्हें लोकगीत सुनने के मौके मिले हैं तो) तुम लोकगीतों की, कौन सी विशेषताएँ बता सकते हो?, , उत्तर, , लोकगीतों में लचीलापन और ताजगी होती है। ये आम, जनता के गीत हैं। इन्हें गाने के लिए किसी साधना की, जरूरत नहीं होती है। ये त्योहारों तथा विशेष अवसरों पर, गाए जाते हैं। इनकी रचना गाँव देहात के लोग ही करते हैं।, लोकगीत बाजों की मदद के बिना ही गाए जाते हैं ; वैसे, साधारण ढोलक, झाँझ, करताल, बाँसुरी बजाकर भी गाया, जाता है। लोकगीत विशेषतः समूह में गाए जाते हैं। इनसे, जन-जीवन का विशेष उत्साह प्रकट होता है।
Page 3 :
प्रश्न 4., , 'पर सारे देश के ......... अपने-अपने विद्यापति हैं। इस वाक्य, का क्या अर्थ है? पाठ पढ़कर मालूम करो और लिखो।, उत्तर, , विद्यापति बिहार के मैथिली भाषा के प्रसिद्ध कवि हैं।, मिथिला के घर-घर में उनके गाने गाए जाते हैं। उन्हें मैथिल'कोकिल कहा जाता है, परंतु सारे देश के अपने-अपने, विद्यापति हैं ड्स कथन का अर्थ यह है कि देश के विभिन्न, क्षेत्रों में अनेक ऐसे कवि हैं जिनके गीत उस इलाके में, प्रचलित हैं। वे सब अपने क्षेत्र के विद्यापति हैं अर्थात् वे सब, अपने क्षेत्र के महान और प्रसिद्ध कवि हैं।, , अनुमान और कल्पना, , प्रश्न 1,, , क्या लोकगीत और नृत्य सिर्फ गाँवों या कबीलों में ही गाए, जाते हैं? शहरों के कौन से लोकगीत हो सकते हैं? इस पर, विचार करके लिखो।, , उत्तर, , लोकगीत और लोकनृत्य गाँवों और कबीलों में ही गाए जाते, हैं परंतु अब धीरे-धीरे इनकी लोकप्रियता शहरों की ओर भी, बढ़ रही है। शहरों में भी अब लोकगायकों को बहुत सम्मान, की नजर से देखा जाता है और विशिष्ट शहरी आयोजनों में, अब उनकी उपस्थिति देखने को मिलती है। शहरों में लोग, देश के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों से जाकर बसे हुए होते हैं।, अत: शहरी लोगों को कोई अपना विशेष लोकगीत बनाना, हो तो वह उनके जीवन की आपा-धापी और व्यस्तता से, जुड़ा हो सकता है और उनका नाम 'शहरी' या 'नगरी' रखा, जा सकता है।, , प्रश्न 2., , जीवन जहाँ इठला-इठलाकर लहराता है, वहाँ भला आनंद, के स्रोतों की कमी हो सकती है? उद्दाम जीवन के ही वहाँ के, अनंत संख्यक गाने प्रतीक हैं। क्या तुम इस बात से सहमत, हो? 'बिदेसिया' नामक लोकगीत से कोई कैसे आनंद प्राप्त, कर सकता है। और वे कौन लोग हो सकते हैं जो इसे गातेसुनते हैं? इसके बारे में जानकारी प्राप्त करके कक्षा में, सबको बताओ।, , उत्तर, , हाँ, मैं इस बात से सहमत हूँ। लोकगीत गाँवों की उन्मुक्त, जीवन चर्चा के ही प्रतीक हैं। बिदेसिया नामक लोकगीत से, सहज ही आनंद प्राप्त किया जा सकता है। इसमें रसिक, प्रेमी-प्रेमिकाओं और परदेशी प्रिय की बात रहती है। इनसे, _करुण और विरह रस प्रवाहित होता है। ये गीत सीधे हृदय, को छूते हैं और सुनने वालों को विशेष आनंद की अनुभूति, प्रदान करते हैं। भोजपुरी-भाषी क्षेत्रों में इन्हें खूब गाया जाता, है।, , भाषा की बात, , प्रश्न 1., , 'लोक' शब्द में कुछ जोड़कर जितने शब्द तुम्हें सूझे, उनकी, सूची बनाओ। इन शब्दों को ध्यान से देखो और समझो कि, इनमें अर्थ की दृष्टि से क्या समानता है। इन शब्दों से वाक्य, भी बनाओ, जैसे-लोककला।।, , उत्तर, , लोक संस्कृति - भारत की लोक संस्कृति अभी जीवित है।, लोकहित - महात्मा गाँधी लोकहित में कार्य करते थे।, लोकमत - आधुनिक नेता लोकमत का ध्यान रख कर, कार्य नहीं करते हैं।, , लोकतंत्र - भारत में लोकतंत्र है।, , लोकगीत - लोकगीत सुनने में बड़े मधुर लगते हैं।, लोकनृत्य - लोकनृत्य मनभावन लगते हैं।, , लोकलुभावन - टेलीविजन पर आने वाले सभी विज्ञापन, लोकलुभावन हैं।, , लोकप्रिय - फुल मार्क्स प्रकाशन की पुस्तकें छात्रों में बहुत, लोकप्रिय हैं।
Page 4 :
लोकोक्ति - तुमने यह लोकोक्ति सुनी है कि अकेला चना, भाड़ नहीं फोड़ सकता?, , , , , , प्रश्न 2., , बारहमासा गीत में साल के बारह महीनों का वर्णन होता है।, नीचे विभिन्न अंकों से जुड़े कुछ शब्द दिए गए हैं। इन्हें पढ़ो, और अनुमान लगाओ कि इनका क्या अर्थ है। और वह अर्थ, क्यों है? इस सूची में तुम अपने मन से सोचकर भी कुछ शब्द, जोड़ सकते हो, , , , , , , , , , >> आन सरपंच चारपाई सप्तर्षि. अठन्नी, तिराहा दोपहर छमाही नवरात्र चौराहा, उत्तर, इकतारा - यह एक वाद्य यंत्र है। इसमें एक तार होता है,, इसलिए इसे इकतारा कहते हैं।, , तिराहा - जहाँ तीन राहें मिलती हैं, उस स्थान को तिराहा, कहते हैं।