Page 2 :
लौह इस्पात उद्योग, लौह इस्पात उद्योग एक आधारभूत उद्योग है। इसे किसी देश के अर्थिक विकास की धुरी माना जाता है।, इससे मशीन, औजार परिवहन, निर्माण, कृषि उपकरण आदि कई उद्योगों को कञ्चे माल की आपूर्ति, होती है। वस्तुतः लौह-इस्पात का उत्पादन किसी भी देश के औद्योगिक विकास का सूचक है । लौह-, इस्पात उद्योग सभी उद्योगों का आधार है इसलिए इसे आधारभूत उद्योग भी कहा जाता है। यह, आधारभूत उद्योग इसलिए है क्योंकि यह अन्य उद्यागों जैसे कि मशीन औजार जो आगे उत्पादों के लिए, प्रयोग किए जाते हैं, उनको कच्चा माल प्रदान करता है। इसे भारी उद्योग भी कहा जाता है, क्योंकि, इसमें बड़ी मात्रा में भारी-भरकम कच्चा माल उपयोग में लाया जाता है।, विश्व के अग्रणी उत्पादक देश चीन जापान संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, जर्मनी, दक्षिणी कोरिया,, ब्राजील, यूक्रेन, भारत, इटली, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, बेल्जियम, पोलैंड आदि हैं।, लोहा-इस्पात उद्योग के स्थानीयकरण के कारकः, आधुनिक लौह-इस्पात संयंत्र विशाल आकार तथा समय कितने प्रकार के होते हैं। समेकित इस्पात, संयंत्रों में कोक- भट्टियां, दहन-भट्टियाँ, इस्पात भट्टियाँ तथा रोलिंग मिल एक ही स्थान पर मिलते हैं।, अतएव एक विशाल इस्पात संयंत्र लोहा-इस्पात उद्योग हेतु निम्नलिखित तत्व आवश्यक होते हैं:, पर्याप्त मात्रा में जल आपूर्ति, कोकिंग कोयला, पर्याप्त मात्रा में पूंजी तथा कुशल श्रम, प्रौद्योगिकी, कच्चे माल कोयला, लौह अयस्क, चूना पत्थर,, मैंगनीज़, परिवहन के साधन, बाजार, तटीय प्रदेशों की समीपता, सरकारी नीति, लौह-इस्पात उद्योगों का वैश्विक वितरण-, यह उद्योग मुख्यतः उत्तर अमेरिका, यूरोप, एशिया के विकसित और कुछ विकासशील देशो में केंद्रित हैं।, अमेरिका में लौह इस्पात का उत्पादन करने वाले प्रमुख क्षेत्र उत्तर एप्लेशियन प्रदेश, अटलांटिक एवं, बृहद झील क्षेत्र है।, इसके अतिरिक्त लौह-इस्पात उद्योगों के विश्व में अन्य केंद्र निम्नलिखित है:, वितरणः यह एक भारी उद्योग है जिसमें अधिक पूँजी की आवश्यकता होती है। इसका उत्तरी अमेरिका,, यूरोप एवं एशिया के विकसित देशों में केन्द्रीयकरण देखा जा सकता है।, संयुक्त राज्य अमेरिका में लौह-इस्पात का उत्पादन करने वाले प्रमुख क्षेत्र है - उत्तर एप्लेशियन, प्रदेश (पिट्सबर्ग), महान झील क्षेत्र (शिकागो-गैरी, ईरी, क्लीवलैंड, लोरेन, डेट्रॉइट, बफैलो एवं, ड्युलुथ), अल्बामा तथा अटलांटिक तट (स्पैरोज पोइंट एवं मोरिसविले) हैं।, कनाडा में हैमिल्टन, नोवा स्कोशिया,