Page 1 :
प्र० 1. जीवों के वर्गीकरण से क्या लाभ है?, उत्तर- जीवों के वर्गीकरण के निम्नलिखित लाभ हैं., () विभिन्न समूह जीवों के महत्वपूर्ण लक्षण और उनके पारस्परिक संबंध को दशति हैं।, , (1) वर्गीकरण करने पर हम आसानी से विशाल संख्या में पाए जाने वाले जीवों का नामकरण और अध्ययन कर सकते हैं, तथा उन्हें याद भी रख सकते हैं।, , (0) यह जीव विज्ञान की अन्य शाखाओं को अध्ययन का आधार प्रदान करती है; जैसे-वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान,, पारिस्थितिकी (६००।०५५/), जंगल लगाने की कला (0९809) आदि।, , (४) यह सभी जीवों की एकदम स्पष्ट तस्वीर प्रदान करता, , प्र० 2. वर्गीकरण में पदानुक्रम निर्धारण के लिए दो लक्षणों में से आप किस लक्षण का चयन करेंगे?, , उत्तर- दो लक्षणों में से सबसे पहले विशिष्ट लक्षण का चयन करेंगे जो उन जीवों में मौलिक अंतर पैदा करते हैं। इसके, आधार पर मुख्य विस्तृत समूह निर्धारित होता है। तथा कम महत्वपूर्ण लक्षणों के आधार पर छोटे समूहों या उपसमूहों, (500-५1000) निर्धारित किया जाता हैं; जैसे- प्रोकेरियोटी और यूकैरियोटी मुख्य विस्तृत समूह (81090९81, छ५ंञंणा) का आधार है।, , प्र० 3. जीवों के पाँच जगत में वर्गीकरण के आधार की व्याख्या कीजिए।, , उत्तर- जीवों को पाँच जगत में वर्गीकृत करने के लिए निम्न विशेषताओं को ध्यान में रखा जाता है, , (9) कोशिकीय संरचना-प्रोकैरियोटी अथवा यूकैरियोटी, , (७) जीव का शरीर एककोशिक अथवा बहुकोशिक है। बहुकोशिक जीवों की संरचना जटिल होती है।, (०) कोशिका भित्ति की उपस्थिति, , (0) पोषण की विधि (अर्थात् स्वपोषण की क्षमता है या नहीं)|, , प्र० 4. पादप जगत के प्रमुख वर्ग कौन हैं? इस वर्गीकरण का क्या आधार है?, उत्तर- पादप जगत के पाँच प्रमुख वर्ग हैं, , 1. बैलोफाइटा, , 2. ब्रायोफाइटा, , 3. टेरिडोफ़ाइटा, , 4. जिम्नोस्पर्म, , 5. एंजियोस्पर्म, , इनके वर्गीकरण के आधार हैँ, , (9) पादपों की शारीरिक संरचना में कोई विभेदीकरण है अथवा नहीं।, , (0) इनमें पादप शरीर के एक भाग से दूसरे भाग तक जल तथा दूसरी चीजों के संवहन के लिए विशिष्ट ऊतक है अथवा, नहीं।, , (०) पौधे बीज रहित हैं या बीज उत्पादित करने वाले हैं।