Page 1 :
प्र 8. संयुक्त क्रिया की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।, उत्तर-जो क्रिया दो या दो से अधिक भिननार्थक क्रियाओं के मेल से बनती, है, उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं जैसे(1) रमा ने दूध पी लिया होगा।, (2) रमेश ने मिठाई खा ली होगी।, इन वाक्यों में 'पी लिया होगा' 'खा ली होगी' संयुक्त क्रिया है, क्योंकि यह “खाना, पीना, लेना, होना नामक भिन्नार्थक क्रियाओं के, योग से बनी है।, प्र 9. मुख्य क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।, उत्तर-किसी कार्य के करने का या होने का बोध एक पद में कराने वाले शब्दों, 'को'मुख्य क्रिया कहते हैं। जैसे-(1) सीता गई। (2) मोहन पढ़ा।, प्र 10.सहायक क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।, उत्तर-वाक्य में मुख्य क्रिया की सहायता करने वाली क्रिया को सहायक, क्रिया कहते है। जैसे-(1) राम ने पत्र लिखा है। (2) हरि ने, भोजन बनाया था।, प्र 11.समापिका और असमापिका क्रियाओं का अन्तर स्पष्ट कीजिए।, उत्तर-समापिका और असमापिका क्रियाएँ, “*समापिका क्रियाएँ वे होती हैं जो वाक्य को समाप्त करती हैं और, प्राय: वाक्य के अन्त में प्रयुक्त होती हैं ।'” उदाहरणतया(1) सीता पढ़ती है। (2) मीरा सोती है।, ““असमापिका क्रियाएँ वे होती है जो वाक्य की समाप्ति नहीं करती, बल्कि अन्यत्र प्रयोग होती है।'' ऐसी क्रियाओं को क्रिया का कृदन्ती, रूप भी कहा जाता है। उदाहरण के लिए(1) आसमान में उड़ते पक्षी कितने प्यारे लग रहे हैं।, (2) बाग में खिलते फूल कितने सुन्दर लग रहे हैं।, उपर्युक्त वाक्यों में 'खिलते फूल' और “उड़ते पक्षी" असमापिका, क्रिया के उदाहरण है; क्योंकि इनसे वाक्य समाप्त नहीं हो रहा। ये, क्रिया पद फूल व पक्षी की विशेषता बनकर आए है।