Notes of 7C, Hindi & English & Ganit IMG-20220210-WA0000.jpg - Study Material
Page 1 :
छ्े राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, , (शिक्षा विभाग का एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार), , न न वरुण मार्ग, डिफेंस कॉलोनी, नई दिल्ली - 110024, दिनांक:- 10-02-2022 गतिविधि पत्रक क्र.सं.21, कक्षा - ४। से ए॥, विद्यार्थी का नाम- शिक्षक/शिक्षिका का नाम, एक खरगोश और एक कछुए में गहरी मित्रता थी। वे साथ-साथ, घूमते थे, खेलते थे और हमेशा एक-दूसरे की मदद करते थे। एक, बार खेल-खेल में दोनों ने दौड़-प्रतियोगिता करने की बात सोची।, उनको बरगद के पेड़ तक पहुँचना था। यह पेड़ वहाँ से कुछ ही दूर, एक गाँव के ठीक बाहर था। यह निश्चित हुआ कि जो वहाँ पहले, पहुँचेगा, वही विजेता कहलाएगा। दौड़ शुरू हुई। खरगोश जो कि खूब, तेज़ दौड़ता था और उछल्र-उछलकर चलता था, बड़ी तेजी से आगे निकल गया। कछुआ अपनी आदत के अनुसार, चल रहा था। एकदम धीरे-धीरे। कुछ देर दौड़ने के बाद खरगोश ने पीछे, मुड़कर देखा तो उसे कछुआ दूर तक कहीं दिखाई नहीं दिया। पास में ही, एक ऊँचा घना पेड़ था। धीमी-धीमी हवा चल रही थी। खरगोश ने सोचा, कि थोड़ा सुस्ता लेता हूँ,फिर जल्दी से आगे बढ़ जाऊँगा। कछुए को तो, यहाँ तक पहुँचने मैँ अभी देर लगेगी। यह सोचकर वह पेड़ के नीचे लेट, गया। ठंडी हवा ने उसे झटपट सुला दिया। उधर कछुआ धीरे-धीरे पेड़ की, ओर बढ़ता जा रहा था। खरगोश काफी देर तक सोता रहा। जैसे ही उसकी आँख खुली, वह बरगद के पेड़ की, ओर भागा। वहाँ पहुँचकर उसने देखा कि कछुआ तो पहले से ही वहाँ पहुँच गया है, और इस तरह से धीरे-धीरे, ही सही, पर लगातार चलकर कछुए ने प्रतियोगिता जीत ली।, , , , , , 1- इस कहानी को अच्छी तरह पढ़कर आप अपने परिवार के सदस्यों को सुनाइए। कठिन शब्दों की सूची, बनाइए एवं उनका उचित उच्चारण कीजिए।, , 2- कहानी में एक जगह आया है -"धीमी-धीमी हवा चल रही थी"। क्या हवा चलने की आवाज़ को आप महसूस, कर पाते हैं? आपको कैसे पता चलता है कि हवा चल रही है? एक वाक्य में लिखिए।, , 3- आप अपने माता या पिता के साथ बाजार जाते हैं। वहाँ पर आप किस तरह की आवाज़ें सुनते हैं? वे, आवाज़ें आपको कैसी लगती हैं?इसके बारे में दो या तीन वाक्य लिखिए।, , 4- इस कहानी में धीमी-धीमी, धीरे-धीरे जैसे शब्दों के जोड़े का प्रयोग हुआ है। इस प्रकार के शब्दों के जोड़ों के, प्रयोग से भाषा में सुन्दरता आती है। आप भी किन्हीं पाँच शब्दों के ऐसे ही जोड़े बनाकर लिखिए।, , कोविड के सन्दर्भ में उचित संबंधी (09) संदेश:, 2 ग़ज अथवा 6 फीट की शारीरिक दूरी का पालन करें ।