Notes of Class 6, Sanskrit PDF_1645081498965.pdf - Study Material
Page 1 :
पत्र-लेखन, , .1. विद्यालय के प्रधानाचार्य को अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए।, , सेवा में, , प्रधानाचार्य महोदय, आर्मी पब्लिक स्कूल, कामराज रोड़, बैंगलोर, , विषय-दो दिन अवकाश के संबंध में।, , महोदय सविनय निवेदन है कि मैं इस विद्यालय की छठी 'बी' की छात्रा हूँ। कल विद्यालय से वापस आने के बाद, से मुझे बुखार आ गया और सिर में दर्द हो गया। डॉक्टर ने दवाएँ देकर दो दिन आराम करने की सलाह दी है।, इस कारण मैं दिनांक 28 एवं 29 सितंबर 200 तक विद्यालय में उपस्थित होने में असमर्थ हूँ।, , , , , , , , , , अतः आपसे अनुरोध है कि दो दिनों का अवकाश स्वीकृत करने की कृपा करें।, सधन्यवाद, आपकी अआज्ञाकारी शिष्या, , , , 2. अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को अपना सेक्शन बदलवाने के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए।, , सेवा में, प्रधानाचार्य महोदय, , आर्मी पब्लिक स्कूल, कामराज रोड़, बैंगलोर
Page 2 :
विषय-अपना सेक्शन बदलवाने के संबंध में ।, , मान्यवर, , सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय में छठी '--' का छात्र हूँ। मैंने इसी माह आपके विद्यालय में प्रवेश, लिया है। मैं इन्द्रानगर से आता हूँ।, , , , , , इन्द्रानगर से ही छठी कक्षा में पढ़ने वाले तीन और छात्र भी आते हैं, परंतु वे छठी “---' वर्ग में हैं। मैं चाहता हूँ, कि आप मुझे भी छठी “---' वर्ग में स्थानांतरित करने की स्वीकृति प्रदान कर दें। जिससे मैं भी उन छात्रों के साथ, मिलकर पढ़ाई कर सकें तथा किसी दिन अनुपस्थित रहने की स्थिति में उनसे उस दिन के गृहकार्य की जानकारी, प्राप्त कर सकें।, , , , मुझे आशा है कि आप मेरी प्रार्थना पर विचार करते हुए मुझे छठी “बी' कक्षा में स्थानांतरित करने की स्वीकृति, प्रदान करेंगे।, सधन्यवाद, , आपका आज्ञाकारी शिष्य, , 3. अपने क्षेत्र की सफ़ाई के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए।, , सेवा में, स्वास्थ्य अधिकारी, , कामराज रोड़,नगर निगम, बैंगलोर।, , विषय-मोहल्ले की सफ़ाई के संबंध में पत्र, , महोदय, , आपका ध्यान नोएडा हमारे क्षेत्र में फैली गंदगी की ओर आकर्षित करना चहता हूँ। यहाँ की सड़कें महीनों से कूड़े, से भरी हुई। हैं, रास्ते से निकलना भी दूभर हो चुका है। सड़क के आसपास व खुले स्थानों पर कूड़ा पड़ा है। चारों, ओर मच्छरों का साम्राज्य है। गंदगी के कारण मलेरिया, वायरल तथा डेंगू फैलने का भी खतरा बना हुआ है।, यहाँ के सफ़ाई कर्मचारी बहुत लापरवाह हैं। मुश्किल से एक सप्ताह में एक बार आते हैं। कूड़ा उठाने के नाम पर, अलग से पैसे की माँग करते हैं। यहाँ कोई कूड़ेदान भी नहीं रखा गया है। अतः आपसे अनुरोध है कि इस मामले, में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करते हुए यहाँ की सफ़ाई व्यवस्था को ठीक कराने की कृपा करें।, , सधन्यवाद
Page 3 :
कामराज क्षेत्र के निवासी, , 4. अपने छोटे भाई को परीक्षा में सफलता पाने पर बधाई-पत्र लिखिए।, छात्रावास, , आर्मी पब्लिक स्कूल, , कामराज रोड़, , बैंगलोर।, , प्रिय अनुज नवीन, , स्रेहाशीष, , यहाँ मैं सकुशल हूँ। आशा है तुम वहाँ सकुशल होगे। कल ही पिता जी का पत्र मिला। पत्र पढ़कर पता चला कि, इस वर्ष तुम कक्षा में प्रथभ आए हो और सभी विषयों में 'ए' श्रेणी प्राप्त की है। सच मानो, पढ़कर बहुत खुशी, हुई। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि सफलता सदैव तुम्हारे कदम चूमे और तुम आसमान की ऊँचाई तक पहुँचो।, , मैंने तुम्हें वचन दिया था कि अगर तुम कक्षा में प्रथम आओगे तो एक अच्छी सी घड़ी मेरी ओर से तम्हें पुरस्कार, स्वरूप प्राप्त होगी। दशहरे की छुट्टियों में जब मैं घर जाऊँगा तो तुम्हें लेकर बाज़ार जाऊँगा और तुम्हारी पसंद, की घड़ी दिलाऊँगा। माँ और पिता जी को मेरा प्रणाम कहना।।, , तुम्हारा अग्रज, , सौरभ ।