Assignment of Class 9th O, Hindi & Hindi Grammar & Hindi Literature रीढ़ की हड्डी - Study Material
Page 1 :
रामस्वरूप : तो हुआ क्या ?, , प्रेमा : तुम्ही ने तो कहा था कि जरा ठीक-ठाक करके नीचे लाना। आजकल तो लड़की कितनी ही सुंदर हो, बिना टीमटाम के, , भला कौन पूछता है? इसी मारे मैंने तो पौडर वौडर उसके सामने रखा था। पर उसे तो इन चीजों से न जाने किस जन्म की नफ़रत, , है। मेरा कहना था कि आँचल में मुँह लपेटकर लेट गई। भई मैं बाज आई तुम्हारी इस लड़की से!, , रामस्वरूप : न जाने कैसा इसका दिमाग है। वरना आजकल की लड़कियों के सहारे तो पौडर का कारबार चलता है।, , प्रेमा: अरे मैंने तो पहले ही कहा था। इंट्रेन््स ही पास करा देते, लड़की अपने हाथ रहती, और इतनी परेशानी न उठानी पड़ती। पर, , तुम तो ..., , रामस्वरूप : (बात काटकर) चुप चुप... (दरवाजे में झाँकते हुए) तुम्हें कतई अपनी जबान पर काबू नहीं है। कल ही यह बता, , दिया था कि उन सब लोगों के सामने जिक्र और ढंग से होगा। मगर तुम तो अभी से सब-कुछ उगले देती हो। उनके आने तक तो, , नजाने कया हाल करोगी!, , प्रेमा: अच्छा बाबा, मैं न बोलूँगी। जैसी तुम्हारी मर्जी हो, करना। बस मुझे तो मेरा काम बता दो।, , रामस्वरूप : तो उमा को जैसे हो तैयार कर लो। न सही पौडर। वैसे कौन बुरी है। पान लेकर भेज देना उसे, और नाश्ता तो तैयार, , है न? (रतन का आना) आ गया रतन?.. इधर ला इधर! बाजा नीचे रख दे चद्दर खोल... पकड़ तो जरा उधर से। (चद्दर बिछाते हैं।), , प्रेमा : नाश्ता तो तैयार है। मिठाई तो वे लोग ज्यादा खाएँगे नहीं। कुछ नमकीन चीजें बना दी हैं। फल रखे हैं ही। चाय तैयार है,, , और टोस्ट भी। मगर हाँ, मक्खन? मक्खन तो आया ही नहीं।, , रामस्वरूप : क्या कहा? मक्खन नहीं आया? तुम्हें भी किस वक्त याद आई है। जानती हो कि मक्खन वाले की दुकान दूर है, पर, , तुम्हें तो ठीक वक्त पर कोई बात सूझती ही नहीं। अब बताओ, रतन मक्खन लाए कि यहाँ का काम करे। दफ्तर के चपरासी से, , कहा था आने के लिए, सो नखरों के मारे..., , प्रेमा : यहाँ का काम कौन ज्यादा है? कमरा तो सब ठीक-ठाक है ही। बाजा सितार आ ही गया। नाश्ता यहाँ बराबर वाले कमरे में, , ट्रेमें रखा हुआ है, सो तुम्हें पकड़ा दूँगी। एकाध चीज खुद ले आना। इतनी देर में रतन मक्खन ले ही आएगा... दो आदमी ही तो हैं।, *« आइए नीचे लिखे गए प्रश्नों के माध्यम से अपनी समझ को जाँचिए , प्रश्न-1- पौडर, पाउडर का बिगड़ा या विकसित रूप है, जिसे तद्भव शब्द कहा जाता है। ऐसे ही आसपास या घर परिवार में, , सुने गए दस शब्दों की सूची बनाइए।, , प्रश्न-3-आसपास आपने देखा होगा कि किसी लड़की को जब लड़के वाले, देखने घर पर जाते है तो लड़की वाले किस तरह, की तैयारी करते है, वे परेशान होते हैं या उत्साहित और प्रसन्न होते हैं? आपको कैसा लगता है उसे लिखिए ।